F 10 दिसंबर को होगी Honor 8C की पहली सेल, जानें कीमत और फीचर्स
-->

08 December 2018

10 दिसंबर को होगी Honor 8C की पहली सेल, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: पिछले महीने की Honor 8C को भारत में लॉन्च किया गया है। इस हैंडसेट को पहली बार 10 दिसंबर को सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इसे HiHonor.com से भी खरीद सकते हैं। इससे पहले फोन को चीनी बाजार में पेश किया जा चुका है। भारत में इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा।

नई दिल्ली: Jio Phone 2 व Nokia से भी सस्ता है इस कंपनी का 4G फीचर फोन, मिलेगा 4GB स्टोरेज

Honor 8C स्पेसिफिकेशंस
Honor 8C को ग्राहक ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और नेब्यूला पर्पल कलर में खरीद सकते हैं। Honor 8C के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर काम करता है। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि दोनों वेरिएंट के स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

नई दिल्ली: Flipkart सेल का आज आखिरी दिन, मात्र 5,799 रुपये में मिल रहा 14,999 रुपये वाला ये जबरदस्त स्मार्टफोन

Honor 8C कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही तरफ एलईडी फ्लैश मौजूद है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसमें कनेक्टिविटी के लिएमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वजन 167.2 ग्राम है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G88OlL
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner