F Samsung Galaxy A9 (2018) की आज पहली सेल, यहां से खरीदें
-->

28 November 2018

Samsung Galaxy A9 (2018) की आज पहली सेल, यहां से खरीदें

नई दिल्ली: Samsung Galaxy A9 (2018) आज भारत में पहली बार सेल में लगाया जा रहा है। इसे ग्राहक Flipkart, Amazon, Samsung Online स्टोर, Airtel ऑनलाइन स्टोर और Paytm Mall के अलावा अन्य स्टोर से भी खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट को 20 नवंबर को भारत में लॉन्च किया गया था।

इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन को दो रैम वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम शामिल हैं। Samsung Galaxy A9 (2018) में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे सस्ता LCD TV डीटल ने किया लॉन्च, कीमत मात्र 3999 रुपये

इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। Samsung Galaxy A9 (2018) के बैक में चार कैमरे दिए जा रहे हैं, जिसमें पहला कैमरा एफ/1.7 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/2.4 अपर्चर से लैस 10 मेगापिक्सल तीसरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल और चौथा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

भारत में Samsung Galaxy A9 (2018) के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 36,990 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज की कीमत 39,000 रुपये रखी गयी है।कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर शामिल हैं। फोन में पावर के लिए 3800 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

बता दें कि इसके अलावा Xiaomi अपने नए फोन Redmi Note 6 Pro को पेश किया, जिसे आज एक बार फिर फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। इसमें 6.26 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है. इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी। वहीं माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए मेमोरी को बढ़ाया सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FMzo3C
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner