F भारी डिस्काउंट के साथ यहां मिल रहा OnePlus 6T, जानें फीचर्स और कीमत
-->

18 November 2018

भारी डिस्काउंट के साथ यहां मिल रहा OnePlus 6T, जानें फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oneplus ने हाल में ही अपना फ्लैगशिप हैंडसेट oneplus 6t को लॉन्च किया है। यह नया डिवाइस Oneplus 6 का अपग्रेड वर्जन है। अगर आप भी इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेज़न से इसे अच्छी छूट में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर अगर आप एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Oneplus 6T को EMI ऑप्शन के जरिए भी खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं फोन की कीमंत और फीचर्स ।

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 6T में 6.41 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेज्यूलेशन (1080x2340 पिक्सल) है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। फोन में 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज दिए गया हैं। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए यूजर्स को माइक्रोएसडी कार्ड स्लोट नहीं मिलेगा।

OnePlus 6T कैमरा और कीमत

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। दोनों ही रियर कैमरे एफ1.7 अपर्चर के साथ आते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है। अब स्मार्टफोन में 3.5mm अॉडियो जैक को हटा दिया गया है और उसकी जगह USB Type-C टू 3.5mm डोंगल दिया गया है। OnePlus 6T में लेटेस्ट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। OnePlus 6T के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है, जो कि सिर्फ मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। वहीं, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इस कीमत में आपको मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर मिलेगा। सबसे महंगे वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QO2e4N
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner