F Jio का महाधमाका ऑफर, हर किसी को मिल सकता है 600 रुपये का कैशबैक
-->

27 November 2018

Jio का महाधमाका ऑफर, हर किसी को मिल सकता है 600 रुपये का कैशबैक

नई दिल्ली: रिलायंस Jio काफी समय से अपने यूजर्स को जबरदस्त बेनिफिट्स वाले प्लान्स दे रहा है और इसी क्रम में अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई स्कीम शुरू की है जिसके मुताबिक़ 349 रुपये या ऊपर के रिचार्ज करवाने पर यूजर्स को 600 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा है।

जानिए जियो कैशबैक ऑफर

आपको बता दें कि Jio ने ने देश का पहला प्रीपेड ऑटो-पे स्कीम लॉन्च किया है जिसमें अगर आप 349 रुपये या उससे अधिक के प्लान्स को जियो ऑटो-पे के माध्यम से रीचार्ज करवाते हैं तो आपको 600 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। इसके लिए आपको सबसे पहले जियो पे के जरिए अपने क्रेडिट कार्ड को लिंक करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले वो पैक चुनना होगा जिसे आप रीचार्ज करवाना चाहते हैं इसके बाद आपको पेमेंट ऑप्शन में जाकर अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भरनी पड़ेंगी, अब आपको 600 रुपये तक का कैशबैक मिल जाएगा।

कंपनी की ये स्कीम ग्राहकों को अपनी तरफ खींच रही है और ऐसे में लोगों को अगर इस स्कीम का फायदा उठाना है तो उन्हें 349 या उससे ज्यादा का रीचार्ज करवाना पड़ेगा। Jio अपने ग्राहकों को समय-समय पर ऐसी स्कीम देता रहता है जिससे कम कीमत में उन्हें जबरदस्त फायदा मिलता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RhDulF
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner