F 5 से 12 नवंबर तक लगेगी Jio Phone 2 की ओपेन सेल, मिलेगा 200 का कैशबैक
-->

03 November 2018

5 से 12 नवंबर तक लगेगी Jio Phone 2 की ओपेन सेल, मिलेगा 200 का कैशबैक

नई दिल्ली: दिवाली से ठीक पहले रिलायंस जियो ने 5 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक Jio Phone 2 फेस्टिव सेल का आयोजन किया है। यह पहला ऐसा मौका है जहां Jio Phone 2 को फ्लैश सेल में नहीं बेचा जाएगा। इस फोन को ग्राहक Jio.com से ओपन सेल में खरीद सकते हैं। यह सेल 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं Jio Phone 2 को खरदीने के बाद अगर ग्राहक पेटीएम से फोन का भुगतान करते हैं तो उन्हें 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Amazon सेल शुरू, Oneplus 6T व लैपटॉप पर मिल रहा 25,000 का डिस्काउंट

बता दें कि इस फोन को अगस्त में लॉन्च किया गया , जिसके बाद से इसे फ्लैश सेल में बेचा जा रहा है। लेकिन दिवाली के खास मौके पर कंपनी ने अपने इस शानदार फीचर फोन को पहली बार ओपेन सेल में लगाया है। Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये है। जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये का है। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिवाली धमाका: फ्लाइट टिकट पर जबरदस्त कैशबैक, विदेश जाने पर मिलेगा 15,000 का डिस्काउंट

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CYvyRS
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner