F Panasonic Eluga Z1 और Z1 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
-->

25 October 2018

Panasonic Eluga Z1 और Z1 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली: जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Panasonic ने भारत में अपने Eluga सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इनमें Eluga Z1 और Z1 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं जो AI फीचर के साथ आते हैं। यह दोनों हैंडसेट माइक्रोसॉफ्ट की बोर्ड के साथ आते हैं जिसकी मदद से यूजर्स एक वक्त में पांच भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Panasonic Eluga Z1 और Z1 Pro स्पेसिफिकेशंस

Panasonic Eluga Z1 और Z1 Pro स्मार्टफोन में केवल रैम और इनबिल्ड स्टोरेज का अंतर है। वहीं बाकी के सारे फीचर्स दोनों ही हैंडसेट में एक जैसे ही हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में 6.19 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रेज्यूलेशन (720x1500 पिक्सल) है। साथ ही दोनों फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करते हैं। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन्स में मीडियाटेक हीलियो पी 22 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। Eluga Z1 में 3 जीबी रैम व 32 स्टोरेज है और Z1 Pro में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। दोनों ही फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Panasonic Eluga Z1 और Z1 Pro कैमरा

फोटोग्राफी के लिए दोनों ही फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दुसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो के साथ RDS और माइक्रो-यूएसबी है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Panasonic Eluga Z1 और Z1 Pro कीमत

Eluga Z1 को भारत में 14,490 रुपए में पेश किया गया है। वहीं, Z1 Pro की कीमत 17,490 रुपए रखी गई है। ग्राहक दोनों ही स्मार्टफोन को 31 अक्टूबर को खरीद सकते हैं। दोनों ही फोन्स को ऑफलाइन या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Nokia 8110 4G की भारत में बिक्री शुरू, जानें स्पेसिफिकेशंस और ऑफर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yzZilg
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner