F इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Oneplus 6T आज होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ
-->

29 October 2018

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Oneplus 6T आज होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Oneplus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oneplus 6T को लॉन्च करने के लिए पुरी तरह से तैयार है। कंपनी अपने नए डिवाइस को ऑफिशियल तौर पर आज ग्लोबली लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी ने न्यूयॉर्क में एक इवेंट का आयोजन किया है, जहां Oneplus 6T को पेश किया जाएगा। हालांकि, इस डिवाइस को भारत में कल यानी 30 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 198 वाले इस पैक में मिल रहा अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग, जानें इसी तरह के अनलिमिटेड प्लान्स

Oneplus 6T स्पेसिफिकेशंस

पिछले कई दिनों से कंपनी Oneplus 6T के कुछ फीचर्स की झलक दिखा रही है। इसके अलावा लीक फीचर्स की भी ख़बरें सामने आ रही हैं। oneplus 6t के फीचर्स की बात करें तो इसमें इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 6.4-इंच OLED डिस्प्ले दिया जाएगा और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। फोन में आठ-कोर का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आपकी गर्लफ्रेंड की करंट लोकेशन से लेकर फ्लोर की डीटेल भेजता है ये ऐप, आज ही करें डाउनलोड

Oneplus 6T कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16 मेगापिक्सल व 20 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए जाएंगे, जबकि फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16 मेगापिक्सल व 20 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए जाएंगे, जबकि फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। पावर के लिए फोन में 3700 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो कि डेश चार्ज को सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें: Instagram से कर सकते हैं लाखों की कमाई, विराट कोहली एक पोस्ट से कमाते हैं 88 लाख

यह भी पढ़ें: 100 रुपये में मिल रहा BSNL का 399 रुपये वाला प्लान, जानें कैसे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DdFVlU
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner