नई दिल्ली: चीन की कंपनी वनप्लस ने हाल में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oneplus 6 लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी महीने (16 अक्टूबर) को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Oneplus 6 T लॉन्च करने वाली है। अगर आप Oneplus 6 खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे सही मौका है। क्योकिं, यह प्रीमियम हैंडसेट अब 30 हजार रुपये से भी कम कीमत पर मिलने जा रहा है। इस स्मार्टफोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है जिसे ग्राहक सिर्फ 27,000 रुपये में खरीद सकते हैं।
Oneplus 6 ऑफर्स
फेस्टिव सीजन को देखते हुए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहको के लिए दीवाली सेल लेकर आया है। इस सेल के तहत Oneplus 6 स्मार्टफोन को 9 अक्टूबर यानी आज से 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आप खरीदारी के लिए एसीबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो 10 % अतिरिक्त छूट का फायदा मिलेगा। यानी ये हैंडसेट आपको केवल 27,000 हजार रुपये का पड़ेगा।
Oneplus 6 स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 6 में 19:9 के एक्सपेक्ट रेशियो के साथ 6.28 इंच फुल ऑप्टिक डिस्प्ले है। इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ की है। साथ ही 6 जीबी और 8 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही 64 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। OnePlus 6 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है।
Oneplus 6 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है और यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। साथ ही एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pp9xPQ