F भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा Oneplus 6, ऐसे उठाएं फायदा
-->

04 October 2018

भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा Oneplus 6, ऐसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oneplus जल्द ही अपना नया हैंडसेट Oneplus 6T को लॉन्च करने वाली है। लीक ख़बरों की माने तो इसे 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अगर ग्राहक हाल में ही लॉन्च किए गए Oneplus 6 स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे सही मौका है। क्योंकि, ई-कॉमर्स साइट Amazon इंडिया अपने प्लैटफॉर्म पर जल्द ही सेल का आयोजन करने वाला है। ग्राहक इस सेल के दौरान Oneplus 6 को 5,000 रुपये डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। Oneplus 6 के शुरुआती 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, जिसे सेल के दौरान सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और धोनी जैसे सेलिब्रिटी इस साइट से करते हैं शॉपिंग, आपने चेक किया क्या

Oneplus 6 स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 6 में 19:9 के एक्सपेक्ट रेशियो के साथ 6.28 इंच फुल ऑप्टिक डिस्प्ले है। इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ की है। साथ ही 6 जीबी और 8 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही 64 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। OnePlus 6 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है।

यह भी पढ़ें: Honor 9N, Honor 9 Lite, और Honor 10 पर मिल रहा 8000 का कैशबैक, जाने पूरा ऑफर

Oneplus 6 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है और यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। साथ ही एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Airtel vs Jio: जानें 399 रुपये प्लान में कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RpXN0H
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner