F JIO ने भी आज तक नहीं पेश किया ऐसा प्लान, Vodafone का नया पैक मचाएगा धमाल
-->

05 October 2018

JIO ने भी आज तक नहीं पेश किया ऐसा प्लान, Vodafone का नया पैक मचाएगा धमाल

नई दिल्ली: वोडाफोन जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए नया प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 279 रुपये है और इसकी वैधता 84 दिनों की है। वोडाफोन पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो 300 रुपये से कम कीमत में 84 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश किया है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पलक झपकते ही किसी भी मोबाइल का पैटर्न हो जाएगा अनलॉक, अपनाएं ये छोटी सी ट्रिक

वोडाफोन का यह प्लान फिलाहाल कुछ शहरों के लिए पेश किया गया है, जिसमें कर्नाटक और मुंबई शामिल हैं। इसमें यूजर्स को कॉलिंग के साथ 4जी डाटा का भी लाभ मिलेगा। इससे पहले vodafone ने दो प्लान पेश किए हैं, जिसमें 99 रुपये और 109 रुपये का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को हर दिन 1 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। तो वहीं वोडाफोन की सहायक कंपनी आइडिया ने भी 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये का तीन प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डाटा मिलता है।

यह भी पढ़ें- इन ऐप के जरिए करें पेट्रोल व डीजल का भुगतान, मिलेगा 7,500 रुपए का कैशबैक

Vodafone ने 99 रुपये और 109 रुपये वाले दोनों प्लान पेश किया है। इन दोनों प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल दिया जा रहा है। 109 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1GB 3G/ 4G डाटा मिलेगा। हालांकि प्रतिदिन 250 मिनट वॉयस कॉल की वैधता मिल रही है।बता दें कि ग्राहक पूरी वैलिडिटी के दौरान केवल 100 यूनिक नंबरों पर ही कॉल कर पाएंगे।

आइडिया के 209 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 लोकल/ नेशनल SMS मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों का है। हालांकि कॉलिंग की सीमा तय की गयी है। हर दिन यूजर्स को 250 मिनट कॉलिंग की सेवा ले सकते हैं। वहीं 479 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें हर दिन यूजर्स को 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलेगा। आइडिया के 529 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैधता मिलेगी। इसमें मिलने वाले सारे ऑफर्स 479 रुपये वाले प्लान की तरह है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को वोडाफोन प्ले ऐप पर जाकर रिचार्ज करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y2musa
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner