F HTC ने ब्लॉकचेन स्मार्टफोन Exodus 1 किया लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत
-->

24 October 2018

HTC ने ब्लॉकचेन स्मार्टफोन Exodus 1 किया लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

नई दिल्ली: HTC ने दुनिया का पहला ब्लॉकचेन स्मार्टफोन HTC Exodus 1 लॉन्च किया है। इसकी खासियत है कि यह बिटकॉइन और Ethereum के लिए सुरक्षित हार्डवेयर वॉलेट की तरह काम करेगा। HTC Exodus 1 के यूजर्स आपस में ही क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने अपनी क्रिप्टोकरेंसी Zion को पेश किया है।

यह भी पढ़ें- कल Jio Phone 2 को एक बार फिर खरीदने का मौका, मिल रहा जबरदस्त कैशबैक

HTC Exodus 1 को आप Bitcoins (0.15) और Ethereum (4.78) टोकन से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इन टोकन की कीमत करीब 75,000 रुपए है। वहीं इस हैंडसेट को दिंसबर सेल किया जाएगा। HTC Exodus 1 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इसमें स्नैपड्रैगन 845 एसओसी का इस्तेमाल किया गया है। फोन को 6 जीबी रैम में उतारा गया है और इसमें 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

यह भी पढ़ें- 25 अक्टूबर को Mi Mix 3 होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए के लिए बैक में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला कैमरा f/1.75 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल और दूसरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड ओरियो पर काम करता है। ये स्मार्टफोन Apple के iPhone XS और Samsung के Galaxy Note 9 को बाजार में टक्कर देने वाला है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CAWLdi
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner