F बैंक नहीं बल्कि इस ऐप से मिलेगा 15 लाख का लोन वो भी बेहद कम ब्याज पर
-->

13 October 2018

बैंक नहीं बल्कि इस ऐप से मिलेगा 15 लाख का लोन वो भी बेहद कम ब्याज पर

नई दिल्ली: लोगों को अक्सर पैसों को जरूरत पड़ती है और ऐसे में हर कोई बैंक का रुख करता है लेकिन बैंक में कुछ ज्यादा ही प्रोसीजर फॉलो करने पड़ते हैं और कई चक्कर काटने पड़ते हैं तब जाकर लोन मिलता है लेकिन इस लम्बी प्रक्रिया में काफी समय बर्बाद हो जाता है और कई लोग परेशान होकर हार भी मान लेते हैं ऐसे में आपको हम आज ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप घर बैठे एक क्लिक में 1 हजार से लेकर 15 लाख का लोन हासिल कर सकते हैं वो भी अपने स्मार्टफोन से, जी हां आप एक ऐप की मदद से लोन ले सकते हैं।

बड़े URL को एक सेकंड में कर सकते हैं शॉर्ट, जानें क्या है प्रोसेस

दरअसल जिस ऐप की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'धानी ऐप' है जिसका आजकल जोरों से प्रचार दिखाया जा रहा है, इस ऐप कंपनी का दावा है कि वो बड़ी ही आसानी से लोगों को 15 लाख रुपये का लोन देते हैं और इसके लिए वो आपका आधार कार्ड वैरिफाई करते हैं और महज इतने भर से ही आपका काम हो जाता है। इस ऐप का प्रचार आजकल भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं तो ऐसे में लोग इसपर काफी भरोसा दिखा रहे हैं।

दरअसल धानी ऐप बनाने वाली कम्पनी इंडिया बुल्स है जिसे कई लोग अच्छी तरह से जानते हैं। इस कम्पनी ने 15 लाख रुपये का लोन देने का दावा किया है और वो बड़ी ही आसानी से लोन दे देते हैं। वो भी मोबाइल ऐप की मदद से। इसके लिए आपको बस इस ऐप को डाउनलोड करना पड़ता है इसके बाद आप आसानी से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह ऐप उन लोगों के लिए बनाया गया है जो समय की कमी की वजह से परेशान रहते हैं और ज्यादा कागजी कार्रवाई करने से बचना चाहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RKmWmZ
via IFTTT
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner