F भारत में 1 नवंबर को लॉन्च होंगे Google Pixel 3 और Pixel 3XL, यहां से करें प्री-बुकिंग
-->

11 October 2018

भारत में 1 नवंबर को लॉन्च होंगे Google Pixel 3 और Pixel 3XL, यहां से करें प्री-बुकिंग

नई दिल्ली: Google ने हाल में ही अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 3 औरPixel 3XL को लॉन्च किया है। नए गूगल फोन्स को कंपनी ने न्यू यॉर्क में आयोजित Made by Google हार्डवेयर इवेंट के दौरान पेश किया था। भारत में ये दोनों स्मार्टफोन 1 नवंबर को लॉन्च होंगे और उसी दिन से इनकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग 11 अक्टूबर यानी आज से शुरू कर दी गई है।

Google Pixel 3 और Pixel 3XL कीमत और उपलब्धता

Google Pixel 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर करीब (48,107 रुपये) है। वहीं, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 749 डॉलर करीब (55,500 रुपये) है। बड़े डिस्प्ले वाले Pixel 3XL के कीमत की बात करें तो इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 849 डॉलर करीब (63,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 949 डॉलर करीब (70,400 रुपये) है। ग्राहक गूगल के इन फोन्स को ब्लैक, क्लियरली वाइट और नॉट पिंक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। ग्राहक इन फोन्स को फ्लिपकार्ट, एयरटेल और रिलायंस डिजिटल के अलावा ऑफलाइन स्टोर क्रोम में भी प्री-ऑडर दे सकते हैं।

Google Pixel 3 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

गूगल के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन मेंं 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज्यूलेशन (1080x2160 पिक्सल) है। साथ ही स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में में 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दी गई है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.5 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। वहीं, फोन के बैक पर एक ही कैमरा दिया गया है जो 12.2 मेगापिक्सल वाला है। फोन में 2915 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Google Pixel 3XL स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Google Pixel 3XL में 6.3 इंच का क्वाडएचडी प्लस फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेज्यूलेशन (1440x2960 पिक्सल) है। पावर के लिए फोन में 3430 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें भी 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। वहीं, फोन के बैक पर एक ही कैमरा दिया गया है जो 12.2 मेगापिक्सल वाला है। गूगल के दोनों स्मार्टफोन सिंगल सिम वाले हैं और वॉटर डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A41GSw
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner