F Xiaomi Redmi 6 Pro की आज फ्लैश सेल, जानें ऑफर
-->

25 September 2018

Xiaomi Redmi 6 Pro की आज फ्लैश सेल, जानें ऑफर

नई दिल्ली: Xiaomi Redmi 6 Pro स्मार्टफोन को एक बार फिर से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक आज ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट Mi.com से खरीद सकते हैं। इस सेल की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे होगी। इस डिवाइस की खरीदारी पर ग्राहक मिल रहे ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं शाओमी के इस हैंडसेट की कीमत और फीचर्स।

यह भी पढ़ें: 25 सितंबर को 3 रियर कैमरे के साथ Samsung Galaxy A7 (2018) भारत में होगा लॉन्च

xiaomi redmi 6 pro कीमत और उपलब्धता

Redmi 6 Pro को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज है। इसकी कीमत 10,999 रुपए रखी गयी है। वहीं 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज है और इसकी कीमत 12,999 रुपए है। रिलायंस जियो की तरफ से ग्राहकों को फोन की खरीद पर 2,200 रुपये कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 50 रुपये के 44 वाउचर्स के रुप में मिलेगा। इसके अलावा 4.5 टीबी अतिरिक्त डेटा का भी फायदा मिलेगा। इसके लिए 198 रुपये और 299 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

यह भी पढ़ें: हर महीने आपके अकाउंट में 20,000 रुपये भेजेगी ये वेबसाइट, एक घंटे काम करके बन सकते हैं लखपति

Xiaomi Redmi 6 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इसमें 5.84-इंच फुल-HD+ IPS LCD नॉच डिस्प्ले दिया गया है और इसका पिक्सल पैनल 1080×2280 है। इसका आस्पेक्ट रेशयो 19:9 है। यह फोन एंड्रॉइड 8.1 Oreo-बेस्ड MIUI 9.6 पर काम करता है। इसके स्टोरेज को यूजर्स एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: ये हैं डुअल रियर कैमरा वाले 4 बेहतरीन स्मार्टफोन, कीमत 15,000 रुपये से भी कम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ob4kxs
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner