F Xiaomi Redmi 5A की आज फ्लैश सेल, जानें कीमत और ऑफर्स
-->

24 September 2018

Xiaomi Redmi 5A की आज फ्लैश सेल, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली: Xiaomi का बजट स्मार्टफोन Redmi 5A की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Mi.com पर आयोजित की जाएगी। कंपनी ने इसके दोनों ही वेरिएंट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इसका पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम16 जीबी स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। इसके अलावा इस हैंडसेट पर कई ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं। ग्राहक इसे गोल्ड, ग्रे और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

Xiaomi Redmi 5A स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Redmi 5A में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसमें 1.4GHz का क्वॉडकोर क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड नूगट बेस्ड MIUI 9 पर चलता है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE दिया गया है। इसके अलावा इसमें दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं जिसमें वाईफाई और ब्लूटूथ मौजूद हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 308 जीपीयू दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 5A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है जो नॉन रिमूवेबल है।

Xiaomi Redmi 5A कीमत और ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। सेल के दौरान इस डिवाइस पर कई तरह से ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इस डिवाइस को खरीदने के लिए अगर ग्राहक एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 5% का डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही इस डिवाइस पर EMI ऑप्शन के तहत भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Mi.com से खरीदने पर ग्राहकों को रिलायंस जियो की तरफ से 2200 रुपये का कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर देगा। यह ऑफर केवल जियो के 198 और 299 प्रति महीने के रिचार्ज पर ही वैध होगा। साथ ही ऐक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QQvgBn
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner