F Samsung Galaxy S 8 पर यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें फीचर्स
-->

01 September 2018

Samsung Galaxy S 8 पर यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर सैमसंग के पिछले साल वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S8 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट का फायदा ग्राहक 30 सितंबर तक उठा सकते हैं। कंपनी ने गैलेक्सी एस 8 को भारत में 57,990 रुपये में लॉन्च किया था। अब इस ऑफर के तहत इस हैंजसेट को सिर्फ 31,090 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में।

यह भी पढ़ें: अब डेबिट कार्ड पर करें क्रेडिट कार्ड जैसी Shopping, खरीदारी करने के महीनों बाद चुकाएं पैसे

ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा

इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर फ्लिपकार्ट की तरफ से 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 15,000 रुपये का ऐक्सचेंज ऑफर पेश किया जा रहा है। अगर ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन वापस करते हैं तो वह इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ HTC U12 Life लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Samsung Galaxy S 8 स्पेसिफिकेसंश

कंपनी ने गैलेक्सी S 8 को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 5.80 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेज्यूलेशन (1440-2960 पिक्सल) है। यह स्मार्टफोन 1.9 GHz ऑक्टा कॉर प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएडसी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की वज़न 155 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: क्या वाकई 2 से लेकर 9 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक! जानें इस वायरल ख़बर की सच्चाई

यह भी पढ़ें: Nokia X6 और Oneplus 6 में कौन है दमदार, Smartphone लेने से पहले पढ़ें ये रिव्यू



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CfuDOy
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner