F भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
-->

23 September 2018

भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: सैमसंग ने Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च करने के बाद आखिरकार भारत में भी पेश कर दिया है। कंपनी के दोनों ही हैंडसेट में आपको बड़े डिस्प्ले का आनंद मिलेगा। ग्राहक Galaxy J4 Plus को ब्लैक, गोल्ड और पिंक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं, Galaxy J6 Plus हैंडसेट ग्रे, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। सैमसंग के दोनों ही डिवाइस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करते हैं और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं।

Samsung Galaxy J4 Plus और Galaxy J6 Plus कीमत और ऑफर

Galaxy J4 Plus की कीमत भारत में 10,990 रुपये है और Galaxy J6 Plus की कीमत भारत में 15,990 रुपये रखी गई है। ग्राहक सैमसंग इंडिया रिटेल आउटलेट्स के अलावा, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। बता दें यह फोन्स 25 सितंबर से ऑनलाइन मिलेंगे। लॉन्च ऑफर की बात की जाए तो कंपनी 11 नवंबर तक 990 रुपये में वन-टाइम स्क्रीन रीप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।

Samsung Galaxy J4 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज्यूलेशन (720x1480 पिक्सल) है। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यह 2 जीबी/ व3 जीबी रैम और 16 जीबी/ व32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमरा सेक्शन की बात की जाए तो इसमें एफ/1.9 अपर्चर के साथ13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो एफ/2.2 अर्पचर के साथ आता है।

Samsung Galaxy J6 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

सैमसंग का यह स्मार्टफोन भी 6 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। डिवाइस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 3 जीबी/ व 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NvRjyZ
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner