F Oneplus 6 खरीदने वाले ग्राहकों को अब Free मिलेगा यह ख़ास तोहफा
-->

09 September 2018

Oneplus 6 खरीदने वाले ग्राहकों को अब Free मिलेगा यह ख़ास तोहफा

नई दिल्ली: OnePlus का प्लैगशिप स्मार्टफोन Oneplus 6 अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे सही मौका है। इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर कंपनी अमेज़न इंडिया से खरीदने वाले यूजर्स को अब एक्सट्रा सैंडस्टोन प्रोटेक्टिव केस ऑफर कर रही है। इस केस की कीमत 990 रुपये रुपये है, जिसे आप मुफ्त में ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

ऐसे उठाए ऑफर का फायदा

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर वनप्लस 6 के साथ सैंडस्टोन प्रोटेक्टिव केस भी कार्ड में एड करना होगा। इसके बाद चेकआउट के समय यह प्रमोशन ऑफर अपने आप ही अप्लाई हो जाएगा। इसके लिए आपको कोई एक्सट्रा चार्ज भी नहीं देना होगा। इस ऑफर के अलावा आपको नो कॉस्ट EMI का भी ऑफर मिल रहा है।

Oneplus 6 स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 6 में 19:9 के एक्सपेक्ट रेशियो के साथ 6.28 इंच फुल ऑप्टिक डिस्प्ले है। इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ की है। साथ ही 6 जीबी और 8 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही 64 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। OnePlus 6 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है।

Oneplus 6 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला सेंसर 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है और यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। साथ ही एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Airtel के 399 रुपये वाले प्लान पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा अतिरिक्त 20 जीबी डाटा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O1qaQV
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner