F LG Q Stylus Plus मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
-->

05 September 2018

LG Q Stylus Plus मिड-रेंज स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: LG ने अपने क्यू सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन lg q stylus plus भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को पेश किया है। भारत में इस हैंडसेट की कीमत 21,999 रुपये होगी। यह फोन मोरक्कन ब्लू, ऑरोरा ब्लैक और लेवेंडर वॉयलट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इस स्मार्टफोन की बिक्री 5 सितंबर से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: इस App के हर एक इस्तेमाल पर आपको Free मिलेंगे 175 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

LG Q Stylus Plus स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रेज्यूलेशन (1080x2160 पिक्सल) है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। डिवाइस में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Voda और Idea के हाथ मिलाते ही Airtel ने पेश किए 3 बेहद सस्ते प्लान, जानें ऑफर्स

यह भी पढ़ें: 6 सितंबर को Nokia 6.1 plus की दूसरी सेल, यूजर्स ने इस फीचर को लेकर की शिकायत

LG Q Stylus Plus कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो फेस डिटेक्शन ऑटो फोकससे लैस है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर मौजूद हैं। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 160.15x77.75x8.4 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: मात्र 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ Honor 7S स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

यह भी पढ़ें: Oneplus 6T की लॉन्चिंग से पहले रिटेल बॉक्स लीक, यहां जानिए कीमत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MRajYm
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner