F Huawei Grand Sale Crazy Hour Deals: इन स्मार्टफोन्स पर यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
-->

10 September 2018

Huawei Grand Sale Crazy Hour Deals: इन स्मार्टफोन्स पर यहां मिल रहा भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Huawei अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर ले कर आ रहा है। इस ऑफर का फायदा ग्राहक Grand Sale Crazy Hour Deals से उठा सकते हैं। हुवावे अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर 10,000 रुपये का फ्लैट छूट दे रहा है। स्मार्टफोन्स पर मिल रहे डिस्काउंट का लाभ ग्राहक ई-कॉमर्स साइट अमेज़न से उठा सकते हैं। इस सेल की शुरुआत 11 सितंबर से होगी जो की 13 सितंबर तक चलेगी। इन तीन दिनों के अंदर ग्राहक 12 बजे से लेकर 3 बजे के बीच स्मार्टफोन्स पर मिल रहे छूट का फायदा उठा सकते हैं।

Huawei P20 Lite

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद यूजर्स इस फोन को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स 9 महीने का EMI ऑप्शन भी ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन फ्रंट और बैक ग्लास डिजाइन के साथ आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा, नॉच डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Huawei Nova 3i

हाल में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसके बाद ग्राहक इसे 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस हैंडसेट को 20,990 रुपये में लॉन्च किया था। इसके अलावा इस फोन को EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है। साथ ही इस फोन पर रिलायंस जियो ग्राहकों को 1,200 रुपये का कैशबैक और 100 डाटा ऑफर कर रहा है।

Huawei Nova 3

कंपनी ने इस डिवाइस को 34,999 रुपये में लॉन्च किया था, जिसे अब छूट के बाद 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। पहला रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 24 मेगापिक्सल का है। बैकपैनल की तरह फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 24 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का।

Huawei P20 Pro

हुवावे ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 64,999 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं, इस हैंडसेट को सबसे ज्यादा छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन को 12 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी लिया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CCn3NN
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner