F Honor Day Sale: यहां मिल रहा स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट, जानें फीचर्स
-->

18 September 2018

Honor Day Sale: यहां मिल रहा स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: Honor ने ई-कॉमर्स साइज Flipkart पर हॉनर डे सेल का आयोजन किया है। कंपनी के इस सेल में ग्राहकों को कुछ स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। इनमें Honor 9 Lite , Honor 10 और Honor 9i स्मार्टफोन्स शामिल हैं। यह सेल 18 सितंबर यानी आज से शुरू हो रहा है जो 21 सितंबर तक चलेगा। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स पर कंपनी कितना छूट दे रही है।

यह भी पढ़ें: MTNL ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान, Free कॉलिंग के अलावा मिलेंगे ये बड़े फायदे

Honor 9 Lite

सेल के दौरान इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है। इसमें 5.64 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरे हैं। पावर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Honor 10

इस डिवाइस के 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। हॉनर के इस स्मार्टफोन में 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। कैमरा सेक्शन की बात की जाए तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।

यह भी पढ़ें: Paytm Mall Sale: मोबाइल पर 60% का डिस्काउंट, जीत सकते हैं 88,000 की बाइक

Honor 9i

इस स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये है, जिस पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसमें 5.9 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा है, जो 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का है। फोन में 3340 एमएएच की बैटरी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pgA71W
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner