F Asus Day Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट, ऐसे करें बुक
-->

11 September 2018

Asus Day Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी छूट, ऐसे करें बुक

नई दिल्ली: ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Asus ने ई-कॉमर्स साइट Flipkart के साथ साक्षेदारी की है। इस साक्षेदारी के तरह यूजर्स आसूस के स्मार्टफोन को अच्छे ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर 12 सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक Asus Day सेल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Zenfone 5Z और Zenfone Max Pro M1 पर डिस्काउंट पेश करेगी।

यह भी पढ़ें: Jio Phone ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब दिन-रात लीजिए Whatsapp का मजा

Asus Day ऑफर्स

असूस का यह सेल फ्लिपकार्ट पर दो दिन तक चलेगा। ग्राहक इस सेल का फायदा 12 सितंबर को 12 बजे से लेकर 14 सितंबर 12 बजे तक उठा सकते हैं। इस सेल में Zenfone Max Pro M1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके बाद ग्राहक इस हैंडसेट को 14,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा 3 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है और यह 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये की जगह 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

Zenfone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2160 पिक्सल) है। डुअल सिम सपोर्ट करने वाला यह फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर चलता है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट के चार्जर के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: Google Pay दे रहा 1 लाख रुपये जीतने का मौका, ऐसे उठाएं फायदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CHojPM
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner