F Airtel ने 5 नए प्लान किए लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा 126GB ज्यादा डाटा
-->

19 September 2018

Airtel ने 5 नए प्लान किए लॉन्च, यूजर्स को मिलेगा 126GB ज्यादा डाटा

नई दिल्ली: Airtel ने अपने यूजर्स के लिए 5 नए रीचार्ज प्लान पेश किए हैं। इस प्लान की खासियत यह है कि इसे जो पहली बार अपने नंबर पर रीचार्ज कराएगा उसे 126 जीबी ज्यादा डाटा मिलेगा। इस ऑफर का नाम एयटेल फर्स्ट रीचार्ज है और इसका लाभ सिर्फ पहली बार एयरटेल नंबर यूज करने वाले यूजर्स ही उठा सकते हैं। इसमें 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान शामिल है।

इसके लिए सबसे पहले स्टोर से जाकर नया सिम लेना होगा फिर MyAirtel App या फिर कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर इनमें में किसी एक प्लान को अपने नंबर पर रीचार्ज कराना होगा, जिसके बाद आपको 126 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

  • अगर प्लान की बात करें तो Airtel के 178 रुपये वाले प्लान पर यूजर्स को हर दिन 1 जीबी 3 जी/4 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग आउटगोइंग कॉल) और 100 एसएमएस मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
  • वहीं Airtel 229 रुपये वाले प्लान में हर दिन यूजर्स को 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में भी) और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेगा। इसकी वैधता भी 28 दिनों की है। यानी इसमें आपको सिर्फ अधिक डेटा का लाभ होगा बाकी ऑफर मिलते-जुलते हैं।
  • Airtel के 344 रुपये वाले प्लान में हरदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग आउटगोइंग कॉल और 100 एसएमएस मिलेंगे। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।
  • Airtel के 495 रुपये वाले प्लान में हर दिन 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल (एसटीडी व नेशनल रोमिंग आउटगोइंग कॉल) और 100 एसएमएस मिलेंगे। इसकी वैधता 84 दिनों की है।
  • Airtel के 559 रुपये वाले प्लान में हर रोज 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल (एसटीडी और नेशनल रोमिंग आउटगोइंग कॉल) और 100 एसएमएस मिलेगा। इसकी वैधता 90 दिनों की है।
  • बता दें कि अगर कोई भी इस प्लान का गलत ढंग से इस्तेमाल करता है तो उसके नंबर पर यह सेवा बंद कर दी जाएगी। क्योंकि यह पैक सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2phOxie
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner