F 6.21 इंच डिस्प्ले के साथ ZTE Axon 9 Pro, जानिए कीमत व फीचर्स
-->

01 September 2018

6.21 इंच डिस्प्ले के साथ ZTE Axon 9 Pro, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: ZTE ने अपना नया स्मार्टफोन Axon 9 Pro को बर्लिन में हो रहे IFA 2018 इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन को महीने के आखिरी में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर पर बेचा जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत 649 यूरो (करीब 53,700 रुपये) रखी गयी है।

zte axon 9 Pro में 6.21 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। सुरक्षा के लिए फोन का डिस्प्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। हैंडसेट को 6 जीबी रैम में लॉन्च किया गया है और इसका इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है। पावर के लिए फोन में 4000Mah की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- अब डेबिट कार्ड पर करें क्रेडिट कार्ड जैसी Shopping, खरीदारी करने के महीनों बाद चुकाएं पैसे

स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा अपर्चर एफ/.75 के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर और सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 20 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स शामिल हैं। हालांकि फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दिया गया है।

इससे पहले ZTE ने Nubia N3 को लॉन्च किया था। इसमें 5.99 इंच की आईपीएस फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशयो 18:9 है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रगन 625 प्रोसेसर है और फोन एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर काम करता है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसमें भी ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके फ्रंट पैनल पर 16MP का सेंसर दिया गया है। फोन में पावर के लिए 5000 mAh की बैटरी दी गयी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NCWZDs
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner