F 28 सितंबर से iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR की होगी बुकिंग
-->

15 September 2018

28 सितंबर से iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR की होगी बुकिंग

नई दिल्ली: Apple ने अपने तीन हैंडसेट iPhone XS, iPhone Xs Max और iPhone XR को 12 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है और अब इसकी प्री-बुकिंग को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। इसकी प्री-बुकिंग के लिए आपको यूजर्स को एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर (Airtel.com) पर जाना होगा। iPhone XS और iPhone XS Max की प्री-ऑर्डर बुकिंग 21 सितंबर और iPhone XR की प्री-बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें- Sunday से शुरू हो रहा BSNL का फेस्टिवल ऑफर, हर दिन मिलेगा 2.2GB Extra डाटा

बता दें कि लॉन्चिंग के दौरान इस बात का एलान किया गया था कि iPhone XS व iPhone XS Max की सेल 28 सितंबर से होगी और iPhone XR की बिक्री 26 अक्टूबर से होगी। यह तो सभी लोग जानते हैं कि तीनों हैंडसेट डुअल सिम को सपोर्ट करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आईफोन का एक मॉडल eSIM और एक फिजकल सिम सपोर्ट करता है। बता दें कि भारत में सिर्फ Jio और Airtel ही eSIM की सुविधा देते हैं।

iPhone XR

इसे 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरूआती कीमत 76,900 रुपये रखी गयी है। वहीं 128जीबी वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और 256जीबी वेरिएंट की कीमत 91,900 रुपये रखी गयी है। इसे ग्राहक Black, White, Red, Yellow, Blue और Coral कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 11 अक्टूबर को Samsung लॉन्च करेंगा 4 रियर कैमरे वाला Smartphone, फोटो हुई वायरल

iPhone XS

इसे भी तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज शामिल हैं। इसकी कीमत 99,900 रुपए, 1,14,900 रुपये और 1,34,900 रुपये रखी गयी है।

iPhone XS Max

इस हैंडसेट को भी 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसकी कीमत 1,09,900 रुपए, 1,24,900 रुपये और 1,44,900 रुपये रखी गयी है। इसे तीन कलर ऑप्शन Silver, Space Gray और Gold में खरीद सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qydv9x
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner