F Whatsapp पर आया ये जबरदस्त फीचर, अब चैट करते समय ही कर सकेंगे ये सारे काम
-->

04 August 2018

Whatsapp पर आया ये जबरदस्त फीचर, अब चैट करते समय ही कर सकेंगे ये सारे काम

नई दिल्ली: मैसेजिंग ऐप Whatsapp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए आए दिन नए-नए अपडेट पेश करता रहा है। अब इसी कड़ी में कंपनी अपने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश करनेे जा रही है। व्हाट्सएप का ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है जिसका नाम पिक्चर इन पिक्चर वीडियो है। इस नए फीचर की मदद से अब एंड्रॉयड यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेेमाल करते समय ही इंस्टाग्राम और यूट्यूब के वीडियो को ऐप के अंदर ही देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 9 अगस्त को लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 9, मिल सकता है 31,000 रुपये का डिस्काउंट

अगर अब आपकेे व्हाट्सएप अकाउंट पर कोई इंस्टाग्राम और यूट्यूब का वीडियो भेजता हैं तो आपको उसे देखनें के लिए उस ऐप पर नहीं जाना होगा। बल्कि, चैट मेें रहकर ही उस वीडियो को एक चैट विंडो पर देख सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि इस फीचर की मदद से यूजर्स इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियो लिंक पर एक वाइट कलर का प्ले आइकन देख सकेंगे। इस आइकन को एक बार क्लिक करने के बाद वीडियो एक छोटे से बॉक्स में पॉप अप हो जाएगा। इस वीडियो बॉक्स को आप एेप के अंदर कहीं भी रख सकते हैं और वीडियो देख सकते हैं। साथ ही इसके आने से आप चैट करते हुए भी वीडियो देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: अगर आपको भी बनना है 'जय और वीरू' जैसा पक्का दोस्त तो Hike लाया ये नया तोहफा

मीडिया रिपोर्ट की माने तो व्हाट्सएप नए फीचर पिक्चर इन पिक्चर मोड पर काम कर रहा है। हालांकि, रिपोर्ट में यह साफ कहा गया है कि फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स इंस्टाग्राम की स्टोरिज को नहीं देख पाएंगे। ये फीचर अभी IOS ऐप में मैजूद है और जल्द ही इसे एंड्रॉयड के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio का बंपर ऑफर, अब कम कीमत में मिलेगा ज्यादा डेेटा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vjfrtD
via IFTTT
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner