नई दिल्ली: फेसबुक जल्द ही डेटिंग फीचर पेश करने वाला है, क्योंकि इन दिनों फेसबुक डेटिंग फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। हालांकि यह टेस्ट सिर्फ यूएस कर्मचारियों के ऊपर किया जा रहा है। इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिए मिली, जिसे ऐप रिसर्चर जेन मानचुंन वॉन्ग ने दिया है।
यह भी पढ़ें- 9 अगस्त को लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 9, मिल सकता है 31,000 रुपये का डिस्काउंट
जेम मागचुंन बॉन्ग ने लिखा कि इस फीचर को लाने से पहले इसकी जांच करने के लिए ये टेस्टिंग की जा रही है ताकी आगे चलकर इसमें कोई बग्स ना आ सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि इस फीचर की टेस्टिंग में जिन डेटा का यूज किया जा रहा है वो नकली डेटा हैं। उन्होंने कहा कि इस टेस्ट से कर्मचारियों के काम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि ये टेस्टिंग काम का ही हिस्सा है और वो इसमें कंपनी की मदद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- एक सच्चे दोस्त की तरह ख्याल रखेगा ये स्मार्टबैंड, Friendship Day पर करें गिफ्ट
वही इस ऐप को लेकर मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि ये ऐप फलर्ट करने के लिए नहीं बनाया जा रहा, बल्कि एक अच्छे रिलेशनशिप को बनाने के मकसद से बनाया जा रहा है। बता दें कि इस फीचर के आने के बाद आप उन्हीं लोगों को डेट के लिए सजेस्ट कर पाएंगे, जो आपके फ्रेंड लिस्ट में नहीं है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! Honor 7C की कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए यहां
गौरतलब है कि लंबे समय से यूजर्स इस नए फीचर का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में यह खबर यूजर्स को खुशी दे सकती है।बता दें कि इन दिनो टिंडर और हैपेन समेत कई ऐसे ऐप है जो डेटिंग के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। ऐसे में फेसबुक का ये फीचर टिंडर और हैपेन जैसे ऐप को टक्कर दे सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OKhij4
via IFTTT