F इन यूजर्स को फ्री में मिल सकता है Google Pixel 2 XL , जानें कैसे
-->

20 August 2018

इन यूजर्स को फ्री में मिल सकता है Google Pixel 2 XL , जानें कैसे

नई दिल्ली: google pixel 2 XL अगर यूज करते हैं और उसमें आ रही दिक्कत से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। जी हां अगर आपके फोन में ये दिक्कत आ रही है तो कंपनी आपको नया Google Pixel 2 XL स्मार्टफोन देगी।

यह भी पढ़ें- iPhone X को Nokia 9 देगा टक्कर, 21 अगस्त को देने जा रहा दस्तक

दरअसल हाल ही में कंपनी को कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें Google Pixel 2 XL में आ रही समस्याओं का जिक्र किया गया है। ऐसे में कंपनी ने यह फैसला लिया है कि वो उसकी जगह नया Google Pixel 2 XL यूजर्स को देगी। बता दें कि कंपनी ने शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच कराई जहां पाया गया कि कुछ हैंडसेट ऐसे ही जिसमें दिक्कत आ रही है। हालांकि यह समस्या कितने हैंडसेट्स में आ रही है इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं कंपनी इस समस्या से निपटने के लिए हार्डवेयर में आ रही को सही करने में लग गयी है।

Google Pixel 2 XL की स्पेसिफिकेशन

यह भी पढ़ें- Apple का सिक्योरिटी सिस्टम भी नहीं सुरक्षित, एक बच्चे ने इस तरह से किया हैक

Google Pixel 2 XL में 5 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले है और इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड ऑरियो 8.0 पर चलता है। इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 64 और 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। वही फोन में 4 जीबी का रैम दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 2700 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तो वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Google Pixel 2 के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 61 हजार रुपये रखी गयी है और 128GB वेरियंट को 70 हजार रुपये में बेचा जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MlKzDg
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner