F 25MP के फ्रंट कैमरे के साथ Vivo V11 को इस दिन किया जाएगा लॉन्च
-->

18 August 2018

25MP के फ्रंट कैमरे के साथ Vivo V11 को इस दिन किया जाएगा लॉन्च

नई दिल्ली: vivo v11 को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल कंपनी ने मेल करके इनवाइट किया है। इसमें लिखा है कि Experience the 11 on 06.09.2018। हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि 6 सितंबर को V11 को ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Reliance Jio को टक्कर देगा Airtel का अनलिमिटेड डेटा ब्रॉडबैंड प्लान

माना जा रहा है कि Vivo V11 में डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट की माने तो इसमें 6.41-inch FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC है। इसमें ‘V’ शेप्ड नॉच दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 1kg सोने से बना है ये स्मार्टफोन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

हैंडसेट को 6 जीबी रैम में दिया गया और इसमें 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जिसे जरूरत पढ़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वही सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इससे पहले कंपनी ने vivo nex को लॉन्च किया था। इसमें 6.59 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर बेस फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर ए्फ/1.8 है और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाला है।

Vivo NEX की भारत में कीमत 44,990 रुपये रखी गयी है और इसमें 8 जीबी रैम मिलेगी। फोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी एलटीई, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 पोर्ट और ओटीजी सपॉर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेट में 4000 एमएएच बैटरी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BnHJbO
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner