नई दिल्ली: Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 5 Pro को लॉन्च किया था जिसे ग्राहकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया और अब शाओमी एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि शाओमी जल्द ही एक बड़े इवेंट में Xiaomi Mi A2 को लॉन्च करने जा रही है। अभी तक ये स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है और इस फ़ोन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गयी हैं जिसमें ये फ़ोन बेहद ही आकर्षक दिखाई दे रहा है।
भारत में लॉन्च होने को तैयार Oppo का ये दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन, कम कीमत में हैं ये सारे फीचर्स
जानकारी के मुताबिक़ यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस स्मार्टफोन की लीक हुई तस्वीर में स्क्रीन पर सेटिंग्स मेन्यू का अबाउट फोन सेक्शन नज़र आ रहा है। यह सेक्शन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। ऐसे में इस स्मार्टफोन में भी यही एंड्रॉयड वर्जन मिलेगा। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर काम करेगा।
सेल्फी के दीवानों के लिए खुशखबरी, Oppo ने बाजार में उतारा स्मार्टफोन ए57
यह फ़ोन ग्लोबली कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के अमुसार शाओमी मी ए2 का 32 जाबी वेरिएंट करीब 19,800 रुपये का है वहीं इसके 64 जीबी मॉडल की कीमत करीब 22,500 रुपये है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत तकरीबन 25,200 रुपये रहेगी।
Xiaomi Mi A2 के स्पेसिफिकेशन
ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi Mi A2 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) स्क्रीन दी जा सकती है, वहीं इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया जाएगा। शाओमी के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है जो वर्टिकली सेट होगा। इसमें प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा जबकि फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 3010 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2L0Cv6n