F चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगा ये सरकारी APP
-->

05 July 2018

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगा ये सरकारी APP

नई दिल्ली: हमारे देश में समय-समय पर चुनाव होते रहते हैं जिनका मकसद ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना होता है जो विकास कार्य करवाए साथ ही जनता की सेवा करे लेकिन चुनाव के दौरान लगातार गड़बड़ी की खबरें आती रहती हैं, जिनमें ईवीएम हैकिंग और फर्जी वोटिंग की शिकायतें प्रमुख हैं। आम लोग इन गड़बड़ियों की शिकायत नहीं कर पाते थे लेकिन इन गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने 'cVIGIL' नाम का ऐप लॉन्च कर दिया है जो चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर नकेल कसेगा।

इस ऐप का इस्तेमाल करके आप चुनाव में गड़बड़ी करने वालों का वीडियो बना सकते हैं साथ ही उनसे जुड़ी हुई जानकारियां सीधे चुनाव आयोग तक पहुंचा सकते हैं जिसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की भी जानकारी इस ऐप के जरिए चुनाव आयोग को दी जा सकती है। ये ऐप एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए लॉन्च किया गया है।

जानें कैसे काम करता है ये ऐप

  1. बता दें कि अपने फोन में डाउनलोड करने के बाद आप इस ऐप से फोटो या 2 मिनट तक का वीडियो अपलोड कर सकते हैं। जैसे ही फोटो या वीडियो अपलोड होगा उस जगह का लोकेशन भी पता चल जाएगा।
  2. इसके बाद यूजर को एक यूनीक आईडी मिलेगा जिससे वो अपनी शिकायत के संबंध में अपडेट ले सकता है।
  3. इस ऐप पर आप पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो अपलोड नहीं कर सकते हैं।
  4. जैसे ही आप इस ऐप से फोटो या वीडियो इस ऐप पर अपलोड करते हैं उसके 100 मिनट के भीतर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  5. इस ऐप से शिकायतकर्ता जो भी वीडियो या फोटो भेजा, उसे 5 मिनट के अंदर स्थानीय चुनाव अधिकारी के पास भेज दिया जाएगा। अगर उसकी शिकायत सही होगी तो 100 मिनट के अंदर ही उस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IYJwms
via IFTTT
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner