लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने भारत में जी सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। दोनों स्मार्टफोन की कीमतें 15,000 रुपये से कम हैं। इनमें से मोटो जी6 में जहां डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं मोटो जी6 में सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा है। मोटो जी6 की सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो से होगी। तो आइए जानते हैं कीमत से लेकर फीचर्स और कैमरे के मामले में कौन-सा फोन विनर है?
मोटो जी6
इस फोन के फीचर्स की बात करें इसमें डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा और फोन मेंं एंड्रॉयड ओरियो 8.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है और यह फोन 3जीबी/4 जीबी रैम और 32जीबी/64 जीबी के स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी मेटल की है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमेें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।
वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कैमरे में गूगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा और बैकग्राउंड ब्लर करने के लिए बोकह इफेक्ट दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में टर्बो चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर कंपनी का दावा 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे के बैकअप का है। फोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज 15,999 रुपये है।
रेडमी नोट 5 प्रो:
रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी तक रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले, 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर है। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है।
जानें कौन है विनर?
प्रोसेसर और बैटरी के मामले में रेडमी नोट 5 प्रो बाजी मार रहा है, वहीं कीमत के मामले में मोटो जी6। अगर आपको बड़ी डिस्प्ले चाहिए रेडमी नोट 5 प्रो आपके लिए बेस्ट होगा, वहीं फ्रंट कैमरे के मामले में भी नोट 5 प्रो आगे है क्योंकि इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और मोटो जी6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।




