लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले लॉन्च किए हैं। दोनों फोन की लॉन्चिंग सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इससे पहले मोटो जी6 और मोटो जी6 प्ले को इससे पहले कंपनी ने ब्राजील में पेश किया था। दोनों फोन की खासियत की बात करें तो इनमें टर्बो चार्जिंग है। मोटो जी6 में जहां डुअल कैमरा सेटअप है, वहीं मोटो जी6 प्ले में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। तो आइए जानते हैं दोनों फोन की कीमत और खासियतों के बारे में।
मोटो जी6 प्ले की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Moto G6 Play में भी 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम सपोर्ट, 1.4GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3GB रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढा़या जाा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी है टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, USB टाइप सी, 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इस फोन के लिए कंपनी एंड्रॉयड पी का बीटा अपडेट दे सकती है। फोन की कीमत 11,999 रुपये है।